21 नवंबर से शुरु होगा भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा

मुम्बई । विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से शुरु होगा। तकरीबन दो महीने तक चलने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान आस्ट्रेलियाई टीम के साथ तीन टी20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत टी20 मैचों से होगी। इसके बाद चार टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेले जाएंगे।
- भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टी20 क्रिकेट सीरीज (भारतीय समय के मुताबिक)
पहला टी20 मैच - 21 नवंबर (बुधवार) - ब्रिस्बेन - दोपहर 1.20 पर
दूसरा टी20 मैच - 23 नवंबर (शुक्रवार) - मेलबर्न - दोपहर 2.20 पर
तीसरा टी20 मैच - 25 नवंबर (रविवार) - सिडनी - दोपहर 2.20 पर
- भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज (भारतीय समय के मुताबिक)
पहला टेस्ट - 6 से 10 दिसंबर - एडिलेड - सुबह 6.30 से
दूसरा टेस्ट - 14 से 18 दिसंबर - पर्थ - सुबह 7.50 से
तीसरा टेस्ट - 26 से 30 दिंसबर - मेलबर्न - सुबह 6 बजे से
चौथा टेस्ट - 3 से 7 जनवरी - सिडनी - सुबह 6 बजे से
- भारत Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज (भारतीय समय के मुताबिक)
पहला वनडे - 12 जनवरी (शनिवार) - सिडनी - सुबह 8.50
दूसरा वनडे - 15 जनवरी (मंगलवार) - एडिलेड - सुबह 9.50
तीसरा वनडे - 18 जनवरी (शुक्रवार) - मेलबर्न - सुबह 8.50
- ये है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।
- ये है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरिनडॉफ, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय और एडम जंपा।
- ये है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, रिषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।