प्रियंका की मॉं ने किया ऐसा डांस कि सभी रह गए हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी में तमाम लोग डांस कर मौज मस्ती कर रहे थे, लेकिन जब प्रियंका की मॉं मधु चौपड़ा ने डांस किया तो सभी हैरान रह गए। अब सभी कह रहे हैं कि प्रियंका की मॉं ने तो स्टेज पर आग ही लगा दी। वैसे आपको बतला दें कि आपकी चहेती हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी को संपन्न किया। इसके चलते सबसे पहले क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी हुई उसके बाद भारतीय परंपराओं का निर्वाह करते हुए हिंदू रीति से शादी पूर्ण की गई। शादी से पहले की गई रस्मों की अनेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। संगीत सेरेमनी को खास बनाने के लिए बकायदा स्टेज सजाया गया था, जिसे देख लग रहा था मानों कोई राष्ट्रीय अवार्ड फंक्शन होने जा रहा है। इसमें दुल्हन पक्ष के साथ ही निक के परिवार के अलावा विदेशी दोस्त भी शामिल हुए थे। अंबानी परिवार इस समय खासतौर पर मौजूद रहा। दरअसल ईशा अंबानी, प्रियंका की खास दोस्तों में शुमार की जाती हैं। ऐसे में ईशा ने भी प्रियंका के साथ खूब डांस किया। इसी बीच संगीत कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देख सभी हैरान रह गए। दरअसल इस वीडियो में प्रियंका की मॉं मधु चोपड़ा जमकर डांस करती देखी जा रही हैं। प्रियंका की मां ने डांस करने में अपनी हीरोइन बेटी को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका और उनकी मॉं मधु चोपड़ा बहुत ही ग्रेस से डांस कर रही हैं। यह देख और लोगों को भी जोश आ गया और तमाम लोग डांस करते देखे गए। इस तरह प्रियंका की मॉं के डांस को देख सभी लोग हैरान रह गए।