गिर सोमनाथ | तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत भगवान सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना साथ की और बाद में वेरावल आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया| जय सोमनाथ के जयघोष साथ पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कह रहे हैं फिर एक बार गुजरात में भाजपा की सरकार बनेगी| सुशासन के कारण आज गुजरात नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और चुनाव में भाजपा को फिर एक बार जिताना है| मैं चाहता हूं कि भूपेन्द्र, नरेन्द्र के सभी रिकार्ड ध्वस्त करें और गुजरात के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं| इसके लिए हमें प्रत्येख बूथ जीतना है और सभी बूथ जीत गए तो प्रत्येक सीट पर हमारी जीत पक्की है| सभी सर्वे पोल भी कह रहे हैं कि गुजरात में भाजपा फिर एक जीतकर सरकार बनाएगी| गुजरात की जनता ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया है और इस बार भी हमें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा| उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र में उनकी यह पहली रैली और वह भी सोमनाथ दादा की पवित्र भूमि पर| कच्छ का रेगिस्तान हमें एक समस्या लगती थी, लेकिन हमने कच्छ के रेगिस्तान को ‘गुजरात के तोरन’ में तब्दील किया है| पीएम मोदी ने कहा कि आज के युवाओं को पहले की मुश्किलों के बारे में जानकारी नहीं होगी| पानी जैसी प्राथमिक सुविधाएं भी खासकर सौराष्ट्र में उपलब्ध नहीं थी| आज सौनी योजना के जरिए दूर दराज के गांवों तक पानी पहुंचाया है| भूतकाल में महिलाओं को पानी के लिए 1-2 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था, लेकिन हमने नल से जल योजना के जरिए घर घर तक पानी पहुंचाने का काम किया है| उज्जवला योजना के जरिए महिलाओं का जीवन बदल दिया है| उन्होंने कहा कि दो दशक पहले गुजरात काफी पिछड़ा था| समुद्र किनारे के इलाकों में सिर्फ खारा पानी थी| हमारे लिए पीने का पानी तक नहीं था| लेकिन आज गुजरात कहा हैं, इसे पूरे दुनिया देख रही है| आज समुद्र किनारे का यह एरिया पूरी दुनिया में चमक रहा है| गुजरात के बंदरगाह आज भारत की समृद्धि के द्वार बन गए हैं| उन्होंने कहा कि हमने किसानों के साथ मछुआरों के लिए भी योजनाओं का अमलीकरण किया है| आज गुजरात के मछुआरे दुनिया में दोगुना निकास कर रहे हैं| मछुआरों को सूदखोरों से भी मुक्ति दिलाई है| पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात आज पर्यटन का हब बन गया है| आज सोमनाथ मंदिर बदल गया है, जहां लाखों की संख्या श्रद्धालु आ रहे हैं| स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार करने दुनियाभर से पर्यटक गुजरात आ रहे हैं|