खड़गे को मोदी का जवाब, सांप तो भगवान शिव के गले की शोभा
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सांप तो भगवान शिव के गले की शोभा होता है। पीएम ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस मेरी तुलना एक सांप से कर रही है और चुनाव में वोट मांग रही है। सांप भगवान शिव के गले की शोभा होता है। मेरे लिए देश के लोग भगवान शिव की तरह हैं। आपको बता दें कि खड़गे ने हाल ही में पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। पीएम मोदी ने गांधी परिवार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका शाही परिवार जमानत पर है, वे आज कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर अपने झूठे वादों का पुलिंदा लेकर जनका के पास आई है।
कर्नाटक के लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक को विकास के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है। कांग्रेस का कमजोर और पुराना इंजन राज्य की प्रगति के लिए कभी काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आपने केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली एक मजबूत, स्थिर सरकार के फायदे देखे हैं। पीएम मोदी ने जेडीएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें कर्नाटक को कांग्रेस और जेडीएस की भ्रष्ट गिरफ्त से बचाना होगा। दोनों दल कर्नाटक की तरक्की की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं, राज्य के लोग उनका सूपड़ा साफ कर देंगे। आपको बता दें कि प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी कोलार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


मोदी सरकार पर कांग्रेस के सवाल, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
निशांत कुमार की एंट्री से सियासी माहौल हुआ गर्म
शराब पीकर स्टेयरिंग संभालना पड़ा महंगा, रायपुर में पुलिस की सख्ती
कांग्रेस-डीएमके में सहमति की कोशिश, हाईकमान का दखल
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल
उधारी के 3 हजार बने जानलेवा, आरोपी ने युवक को उतारा मौत के घाट
पार्टी नेतृत्व ने नाम पर लगाई मुहर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
1 अप्रैल से नहीं चलेंगे LPG वाहन, जबलपुर में नया नियम लागू
राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साधा निशाना
शहरभर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, सघन जांच अभियान