उमरिया में हाथी के कुचलने से 65 साल के व्यक्ति की मौत, हमले में नाती भी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
उमरिया । उमरिया जिले में वन अमले की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना मानपुर से सटे ग्राम गोवर्दे के पुन्हाई तालाब की है। जहां जंगली हाथी के हमले में मानपुर के अरुणोदय प्यासी (65) की दर्दनाक मौत हो गई है। हाथी के हमले में मृतक का नाती भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। हाथी के उत्पाद मचाने की जानकारी वन अमले को भी दी गई थी। इसके बाद भी वन अमला हाथी की निगरानी भी नहीं रख सका। बुधवार सुबह हाथी ने वन क्षेत्र से नगर में प्रवेश किया और खेतों में घुसकर फसल खराब करने लगा। इस दौरान हाथी ने अरुणोदय पयासी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में घटना स्थल पर मृतक का नाती भी घायल हुआ है। उसके पैर में गम्भीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बड़ी खबर: CM साय ने की मप्र विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, क्या दोनों राज्यों के बीच होगी नई पहल?
बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल