सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिहान से जुड़कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पारोंड निवासी श्रीमती आशा मानिकपुरी ऐसी महिला हैं, जिन्होंने बिहान के गीतांजली स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। आशा वर्तमान में कृषि सखी के रूप में कार्य कर रही हैं और गांव के किसानों को बेहतर एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।
कृषि सखी के रूप में आशा ग्रामीणों को जैविक खाद के उपयोग, जैविक कीटनाशक तैयार करने तथा श्रीविधि से खेती करने की जानकारी देती हैं। साथ ही फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों की पहचान और उनके उपचार के संबंध में किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराती हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीणों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा महिला किसानों को भी कृषि गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।
आशा बताती हैं कि बिहान के स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी क्षमता और अनुभव का उपयोग करने का अवसर मिला। कृषि सखी के रूप में कार्य करते हुए वे किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ स्वयं भी अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
आशा की यह कार्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। बिहान के माध्यम से मिले अवसर ने उन्हें केवल आर्थिक रूप से सशक्त नहीं किया, बल्कि गांव के अन्य किसानों और महिलाओं को भी जैविक एवं टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने वाली ग्रामीण परिवर्तन की सहभागी बनाया है।


दीपावली के बाद छठ पर ट्रेनों में मारामारी, इंदौर से चलने वाली कई गाड़ियों में लंबी वेटिंग
लोको-पायलट की चेतावनी के तुरंत बाद आई धड़ाम की आवाज, असम ट्रेन हादसे का वीडियो आया सामने
स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा, नितिन नवीन के स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा
एनवीडिया CEO हुआंग की दौलत में दो दिन में 1.5 लाख करोड़ की कमी, टॉप-10 से हुए बाहर
MP के 9 और CG के 3 शहरों की चमकेगी किस्मत, राष्ट्रपति आज स्वच्छता पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित
के.एम. शाजी के बयान ने खींचा सबका ध्यान, नेतन्याहू के इस्तीफे से जोड़ा केरलम यूथ लीग को
30 दिसंबर तक संभलकर निकलें! राजनांदगांव ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की नो एंट्री, ये होंगे वैकल्पिक रास्ते
IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, रचिन और कॉनवे को मौका; तीन खिलाड़ियों की छुट्टी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में देशभक्ति और बलिदान की कहानी, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी