अमेरिका को चिंता, रुस को बैलिस्टिक मिसाइल दे सकता ईरान
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय व्हाइट हाउस ने इस बात की चिंता जाहिर कि ईरान यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को मदद के लिए बैलिस्टिक मिसाइल दे सकता है, जो यूक्रेन के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। अमेरिका के एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ईरान पहले से रूस को ड्रोन, लक्षित हवाई बम और गोला बारूद मुहैया करा रहा है और संभवत: वह ‘‘रूस का समर्थन करने की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है। किर्बी ने सितंबर में हुई बैठक का जिक्र किया जिसमें ईरान ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की मेजबानी की थी और कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का प्रदर्शन किया था।
किर्बी ने कहा, इसलिए हम बात को लेकर चिंतित हैं कि ईरान संभवत: रूस को बैलिस्टिक मिसाइल उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है जिसका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समर्थन के बदले रूस ईरान को मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हवाई रक्षा सहित अभूतपूर्व रक्षा सहयोग की पेशकश कर सकता है। किर्बी की यह चेतावनी उस वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की रक्षा जरूरतों के मद में आपात अमेरिकी कोष से 61 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि देने का अनुरोध किया था, अमेरिकी कांग्रेस ने इस अभी मंजूरी नहीं दी है।


इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज
रणनीतिक स्टॉक का असर: वैश्विक तेल बाजार में भारत की स्थिति मजबूत