पीओके का जिक्र कर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में महंगाई को लेकर हुई हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीओके को भारत का हिस्सा बताया। पाकिस्तान को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत इसे (पीओके) ले लेगा। पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में अमित शाह ने बुधवार को एक रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीओके का मुद्दा उठाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां शांति वापस आ गई। अब पीओके के नागरिक आजादी के नारे लगा रहे हैं।अमित शाह ने कहा, "सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद क्षेत्र में शांति वापस आ गई। लेकिन अब हम पीओके में प्रदर्शन देख रहे हैं। पहले यहां आजादी के नारे गूंजा करते थे और अब यही नारे वहां (पीओके) लगाए जा रहे हैं। पहले यहां पथराव होता था और अब वहां हो रहा है।"
पीओके पर कब्जे की मांग का समर्थन न करने पर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, "मणि शंकर अय्यर जैसे कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे ले लेंगे।"भाजपा नेता ने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार नेता नरेंद्र मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रधानमंत्री होने के बावजूद आज तक एक पैसे का भी आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा, "बंगाल को यह निर्णय लेना होगा कि उन्हें घुसपैठिए चाहिए या शरणार्थियों के लिए सीएए। बंगाल को तय करना है कि वह जिहाद को वोट देना चाहते हैं या विकास को वोट देना चाहता हैं।"


होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत