वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार, राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए शाह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करें, सरकार इस विषय पर पूरी चर्चा कराने के लिए तत्पर है।
एसआईआर मुद्दे पर विशेष सत्र और चर्चा की चुनौती
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे पर भ्रम फैलाना और झूठ बोलना बंद करना चाहिए तथा संसद में होने वाली बहस से पीछे नहीं भागना चाहिए। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देशभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भाजपा ने 600 से अधिक जिलों में जनसभाएं और कार्यक्रम आयोजित कर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया है, जिसमें जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।
चुनावी नतीजों और जनादेश का जिक्र
अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रधानमंत्री चुना है। इसके बाद हुए विभिन्न चुनावों में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन मतगणना की शुरुआत में ही उसकी उम्मीदें धराशायी हो गईं। हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा में भरोसा व्यक्त करते हुए नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई है।


एनवीडिया CEO हुआंग की दौलत में दो दिन में 1.5 लाख करोड़ की कमी, टॉप-10 से हुए बाहर
MP के 9 और CG के 3 शहरों की चमकेगी किस्मत, राष्ट्रपति आज स्वच्छता पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित
के.एम. शाजी के बयान ने खींचा सबका ध्यान, नेतन्याहू के इस्तीफे से जोड़ा केरलम यूथ लीग को
30 दिसंबर तक संभलकर निकलें! राजनांदगांव ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की नो एंट्री, ये होंगे वैकल्पिक रास्ते
IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, रचिन और कॉनवे को मौका; तीन खिलाड़ियों की छुट्टी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में देशभक्ति और बलिदान की कहानी, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी
सागर के बीना में देर रात बवाल, घर और लॉज को बनाया निशाना; जमकर फेंके ईंट-पत्थर
VK में मचा घमासान, आज सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे विजय; अनुशासन पर दे सकते हैं सख्त हिदायत
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषी ठहराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ठोस सबूतों पर दिया जोर