आबकारी विभाग में वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था खत्म
भोपाल । मध्य प्रदेश में पहली बार आबकारी विभाग ने वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। शराब कारोबारी को शराब की आपूर्ति के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त होगी।
आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है। वेयरहाउस प्रभारी के कारण आपूर्ति में विलंब होता था। इसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप समय-समय पर लगाते रहते थे। बार-बार जिला आबकारी अधिकारियों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इस मामले में शराब कारोबारी और डिस्टलर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को वर्तमान में हो रही असुविधा से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने ई आबकारी प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन स्वीकृति दिए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। 7 दिन के अंदर शराब कारोबारी को मांग के अनुसार शराब उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए वेयरहाउस प्रभारी से अब अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।
मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने 20 जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी है। मुख्य आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अब शराब की आपूर्ति के लिए शराब ठेकेदार को ईंआबकारी पोर्टल पर अपनी मांग दर्ज करानी होगी। भुगतान की व्यवस्था पूर्व की तरह ही रहेगी। इस नई व्यवस्था से केवल वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है। स्थानीय आबकारी अधिकारियों तथा वेयरहाउस प्रभारी की अनुमति लेने की जरूरत शराब ठेकेदारों को नहीं होगी। वेयरहाउस में शराब के भंडारण को लेकर नई व्यवस्था शुरू की गई है।


3 अप्रैल 2026 Horoscope: आज का दिन किनके लिए शुभ, किन्हें रहना होगा सावधान
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
9.67 लाख सिलिंडर चाहिए चारधाम यात्रियों को, रोजाना 6000 से ज्यादा सप्लाई पर नजर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण 