राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! सोनम ने पूछताछ में कहा- हाँ, मैंने कहा था 'मार दो इसे'
मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी केस की और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलाखे हुए हैं। अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने हुई थी। मेघालय पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किए गए चारों में से एक आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से अचानक हमला किया था। उस दौरान सोनम भी उसी के साथ चल रही थी। अचानक हुए हमले से जहां राजा बेसुध होकर सोनम को हैरानी से देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोनम ने ही आरोपियों से तेज आवाज में चीखकर कहा था- ‘मार डालो इसे।’ शायद सोनम के इन्हीं शब्दों को सुनकर राजा ने हमलावरों का मुकाबला ही नहीं किया।
निगरानी कर रहा था आकाश
राजा पर किए हमले के वक्त एक अन्य आरोपी आकाश राजपूत नजदीक ही किराए की बाइक पर सवार होकर मौके की निगरानी कर रहा था। आकाश का काम ये था कि, उस जगह कोई आ तो नहीं रहा। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की मोपेड भी छीनी गई थी। पुलिस ने सोनम-राजा की किराए से ली गई मोपेड और आकाश की बाइक का भी पता कर लिया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 जनवरी 2026)
महिलाओं पर टिप्पणी से सियासी तूफान, कौन हैं विधायक फूल सिंह बरैया
‘तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी
कोरबा में कौशल और व्यवसाय को बढ़ावा, रैंप योजना का शुभारंभ
PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या
बलात्कार के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल, पटवारी का बड़ा बयान
राहुल गांधी के दौरे का भोपाल में काउंटर, सीएम बोले- हमने कांग्रेस के कलंक को धोया
विदिशा को मिली ऐतिहासिक सौगात, रायसेन मेडिकल कॉलेज की घोषणा