टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'Bigg Boss' का सीजन 16 साल चल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा बवाल अर्चना गौतम मचा रही हैं। अर्चना घर की इकलौती ऐसी सदस्य हैं जो रोजाना किसी ने किसी बात पर हंगामा मचा देती हैं। अब अर्चना गौतम ने सीधा 'बिग बॉस' से पंगा ले लिया, जिसके बाद 'Bigg Boss' के गुस्से का शिकार पूरा घर हुआ है। 

यह बात हर कोई जानता है कि 'Bigg Boss' में दिन में सोना सख्त मना है लेकिन फिर भी कंटेस्टेंट्स शो में अक्सर सोते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन इस बार अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, प्रियंका चौधरी और अंकिता गुप्ता फंस गए। कई बार कुकड़ू कु की आवाज आने के बाद भी जब यह चारों कंटेस्टेंट्स उठते नहीं हैं तब 'Bigg Boss' इन चारों को सजा देते हैं और सभी घरवालों को कहते हैं कि जब तक बजर नहीं बजता है तब तक इन चारों पर एक-एक करके घर के सभी सदस्य पानी फेंकते रहेंगे। सौंदर्या, प्रिंयका और अंकिता यह सजा मान लेते हैं लेकिन अर्चना ऐसा नहीं करतीं।

अर्चना गौतम पानी में भीगने से साफ मना कर देती हैं। वह घर के राजा शिव को साफ कहती हैं कि वह 'Bigg Boss' की यह बात नहीं मानेंगी। फिर वह कहती हैं कि अगर गरम पानी आता है तो वह यह सजा मान लेंगी। इसके बाद अर्चना गौतम 'Bigg Boss' पर अपना गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि 'Bigg Boss' को मैं बताऊंगी। जब निमृत, साजिद या अब्दु सोते हैं तब वह नहीं देखते हैं। मेरे समय पर इनको दिखता है।

अर्चना गौतम की बात पर 'Bigg Boss' भी भड़क उठते हैं और फिर वह पानी वाली इस सजा को रद्द कर देते हैं। साथ ही वह पूरे घर को सजा देने की बात करते हैं। 'Bigg Boss' राजा शिव समेत घर के बाकी लोगों का आधा राशन ले लेते हैं। घरवालों को मिली इस सजा के बाद शो में खूब बवाल देखने को मिलता है। शिव ठाकरे अर्चना को जमकर कोसते हैं।