पेंटीनाका से गोराजार के बीच चला बुल्डोजर
जबलपुर । लम्बे समय के बाद पेंटीनाका क्षेत्र में बुल्डोजर गरजते नजर आए. मंगलवार को हुई कार्यवाही के दौरान पेंटीनाका चौक से गोराबाजार मार्ग के बीच बाधक बन रहे अतिक्रमणों पर हटाया गया. पेंटीनाका चौक से कई हाथ ठेलों को जप्त भी किया गया। वहीं वायएमसीए से गोराबाजार पुलिस थाने तक चल रही अघोषित सब्जी मंडी को भी हटाया गया। इस दौरान केंट बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग से अनुराग आचार्य,पलाश श्रीवास्तव, राजस्व विभाग से आशीष वर्मा एवं अतिक्रमण दल प्रभारी नीतेश पटेरिया मौके पर मौजूद थे। इस सब्जी मंडी के कारण हालही में बनी सड़क छोटे गलियारे के जैसे दिखने लगी थी। गौरतलब है की इस संबंध में एमपी हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिए थे कि मार्ग की निर्धारित चौड़ाई में कोई भी अतिक्रमण न हो। कोर्ट ने यह आदेश केंट बोर्ड सीईओ और नगर निगम कमिश्नर व बरेला सीईओ को दिया था। लेकिन पिछले कुछ माहों से उक्त मार्ग में अतिक्रमण फिर नजर आने लगे थे। जिसके बाद याचिकाकर्ता ने पुन: कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। जिसके मद्देनजर मंगलवार को केंट बोर्ड और नगर निगम के संयुक्त अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया.


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल