दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल
Durg. Durg murder case में सोमवार सुबह जिले में सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव के पास नहर किनारे एक युवती का जला हुआ शव देखा। पूरी तरह जली हुई लाश देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।
सुबह करीब 6 बजे करगाडीह रोड पर स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नहर के पास आधा जला हुआ शव देखा। मौके से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है, जिससे आशंका है कि युवती की हत्या इसी हथियार से की गई होगी। जांच के दौरान बड़े पत्थरों पर खून के निशान भी मिले, जिससे यह शक और मजबूत हो जाता है कि हत्या के बाद शव को पत्थरों से कुचला गया हो।
प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाया गया। फॉरेंसिक टीम मिट्टी के नमूने, खून के धब्बे, जले हुए अवशेष और हथियार समेत कई अहम साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस ने आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना के समय क्षेत्र में आने-जाने वालों की गतिविधियों का पता चल सके। युवती की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में दर्ज लापता युवतियों की सूची मंगाई गई है, क्योंकि शरीर काफी हद तक जल चुका है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या कहीं और की गई होगी और शव को बाद में सुनसान जगह पर लाकर जलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और Durg murder case का खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत और चर्चा दोनों जारी हैं।


वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा कद, TIME की ग्लोबल Rising Stars लिस्ट में मिली जगह
‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ