मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही बस पलटी, तीन की मौत
उमरिया । नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ला रही थी ग्रामीणों को
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के कारण क़ई अन्य वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रयास करके बस उठा दी जिसके कारण रास्ता खोला जा सका। रास्ता खुलने से जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026