रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में बदलाव हो चुका है और आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 22 जनवरी के बाद से प्रदेश में एक बार फिर से बादल छाने और बारिश के आसार है। इसके चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी। शुक्रवार 21 जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम होने के कारण दोपहर की धुप भी राहत वाली है। हालांकि शाम होते ही मौसम में ठंडकता आ जाती है और देर रात को ठंड में बढ़ोतीर होती है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।