कांग्रेस की होगी जीत, एग्जिट पोल की खुलेगी पोल: कमलेश्वर पटेल
भोपाल। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रायोजित एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के अलग-अलग नतीजों से स्पष्ट है कि सर्वे अवैज्ञानिक तरीके से किए गए है।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे प्रशासनिक अमले पर दबाव बनाने और कम अंतर से जीत, हार वाली सीटों पर मतगणना प्रभावित करने के इरादे से यह सब किया जा रहा है।
श्री पटेल ने कहा कि जब मतगणना की तारीख निश्चित है तब अवैज्ञानिक आधार पर किए गए एग्जिट पोल कितने ठीक हैं, यह मतदाताओं को तय करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कितनी सीट मिलती हैं, यह मतदाता तय करते हैं, यह एग्जिट पोल तय नहीं करता।
श्री विधायक पटेल ने कहा कि इस प्रकार का सर्वे एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रायोजित है और आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है।
श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, कुशासन, गुंडागर्दी, गरीबी, आमदनी घटने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ प्रदान किया है। अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा और इस चुनाव में जनता की जीत होगी।
श्री पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की मतगणना के दौरान चौकन्ने रहकर सतर्कता पूर्वक कार्य करें। थोड़ी सी भी गड़बड़ी की कोशिश होने पर तत्काल वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सूचित करें और विरोध दर्ज कराएं। सत्य की जीत होगी, एग्ज़िट पोल की पोल खुलेगी।


'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पाकिस्तान से जुड़े रंग और रस्में: झंग बिरादरी की 120 साल पुरानी होली-रामलीला परंपरा
दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
सरदार सरोवर परियोजना प्रभावितों की मुश्किलें: बड़वानी में अधूरी पुनर्वास तस्वीर, पानी के लिए संघर्ष
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना कम? शाहिद अफरीदी ने पीसीबी से और कठोर कार्रवाई की मांग की
राज्यसभा उम्मीदवार तय करने की जद्दोजहद: राजद में दो नामों पर हो रही मंथन