दिवाली आने वाली है। हर घर दीयों से जगमगाएगा। दीपावली पर कम से कम 15 दीपक जलाने का प्रचलन है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी।
दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में दीये जलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और यह भी जान लें कि भूलकर भी न करें दीपक जलाते वक्त 6 गलतियां।
दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां | deepak jalate samay na kare ye galtiyan:

1. कभी भी खंडित दीये न जलाएं। खंडित दीपक जलाना अशुभ माना गया है। इससे धन की हानि होती है।

2. पुराने दीपक जलाना भी अशुभ है। एक पुराना दीपक सरसों के तेल का धनतेरस और नरक चतुर्दशी की रात को यमदेव के लिए जरूर जलाया जाता है।

3. दीये जलाते वक्त दिशा का भी ध्यान रखें। दीपक पश्‍चिम की ओर रखने से आर्थिक या सेहत संबंधी नुकसान होता है। दीपक की लो या ज्योति को दक्षिण की दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। यह कर्ज बढ़ाता है।

4. यदि घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रुई का उपयोग कर सकते हैं और यदि तेल का जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती का उपयोग करें। घी का दीपक बाएं और तेल का दीपक दाएं ओर रखना चाहिए।

5. एक दीपक को दूसरे दीपक से कभी नहीं जलाना चाहिए यह भी अशुभ माना जाता है।

6. दीपक को हाथ या फूक से नहीं बुझाना चाहिए। पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि दीपक बुझे नहीं।