डोप टेस्ट में फेल भारतीय एथलीट दीपा कर्माकर ने अस्थायी निलंबन किया स्वीकार...
नई दिल्ली : डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण 21 महीने का प्रतिबंध झेल रही भारतीय जिम्नास्टिक स्टार दीपा कर्माकर ने शनिवार को कहा कि मामला बिना किसी परेशानी के निपटाने के लिए उन्होंने अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था। कर्माकर ने यह भी कहा कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ हिजेनामाइन (एस3 बीटा2 ) का सेवन किया जो विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की प्रतिबंधित सूची में है।
कर्माकर ने ट्वीट किया, ''मैंने अनजाने में उसे लिया और मुझे पता नहीं कि उसका स्रोत क्या था। मैंने अंतरराष्ट्रीय महासंघ के साथ मामला बिना किसी परेशानी के निपटाने के लिए अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया।'' कर्माकर के डोप नमूने आईटीए द्वारा प्रतिस्पर्धा से इतर लिए गए। आईटीए अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम का जिम्मा संभालने वाली स्वतंत्र एजेंसी है।
कर्माकर का प्रतिबंध इस साल दस जुलाई को खत्म होगा क्योंकि उनके नमूने 11 अक्तूबर 2021 को लिए गए थे। रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट में चौथे स्थान पर रही कर्माकर 2017 में सर्जरी के बाद से चोटों से जूझ रही हैं। उनका आखिरी टूर्नामेंट बाकू में 2019 विश्व कप था।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देगा गोंदिया–जबलपुर रेल प्रोजेक्ट
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट