भोपाल। शहर के निशातपुरा थाना इलाके मे पारिवारिक विवाद के दोरान एक पिता द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या का प्रयास किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी ने बेटी पर चाकू से बेटी के गले पर कातिलाना हमला किया ओर उसकी दाएं हाथ की तीन अंगुलियां काट दीं। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय भगवती प्रसाद का अपने पति से बीते लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति से विवाद के चलते वो अपनी दो बेटियो के साथ बीते करीब दो सालो से गोया कालोनी मे स्थित अपने मायके मे अपने मायके मे मां और छोटी बहन के साथ रह रही है। इस दौरान आरोपी पिता आये दिन बच्‍चों कों अपने साथ रखने की मांग करते हुए ससूराल जाकर हंगामा करता था। लेकिन आरोपी की नशे की लत के कारण बच्चो की मॉ बच्चो को उसे सौंपने से इंकार कर देती थी। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बाद फिर आरोपी पिता गोया कालोनी पहुंचा। इस बार भी पत्नि के इंकार करने पर वो हंगामा करते हुए पत्नी से मारपीट करने लगा। इस बीच 14 वर्षीय बड़ी बेटी मां को बचाने बीच में आ गई। गुस्साये पिता ने धारदार चाकू से बेटी के गले पर वार किया जिससे बचने के लिये किशोरी ने अपना हाथ आगे कर दिया। चाकू का वार हाथ पर लगा जिससे उसकी तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गई। किशोरी के चीखने की आवाजे सूनकर जब आस पड़ोस के लोग उसके घर की ओर भागते हुए आये जिन्हे देख आरोपी भाग गया। टीआइ रूपेश दुबे ने बताया कि आरोपित को हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोरी को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहॉ उसकी हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरु किये ओर करीब चार घंटे बाद ही घेराबंदी कर उसे गिफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।