फिल्मों फुकरे 3 का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज...
बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों में शुमार फुकरे 3 के दर्शकों को लिए गुड न्यूज आई है। 'फुकरे' की टोली फिर एक बार दर्शकों को हंसाने आ रही है। फिल्म मेकर्स ने 'फुकरे 3' के दो पोस्टर रिलीज किए है। साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3 सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है।
2013 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट
साल 2013 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म की पहली पार्ट ने करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सभी को हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) और जफर (अली फजल) का किरदार खूब पसंद आया था। वहीं साल 2017 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। वहीं अब देखना होगा की तीसरा पार्ट दर्शकों को कितना पसंद आएगा।
पार्ट 3 में अली फजल नहीं आएंगे नजर
इस बार इस फिल्म में अली फजल की कमी फैंस को देखने को मिलेगी। दरअसल, अली इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। एक्टर अपने अपकमिंड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और डेट्स ना होने की वजह से ही उन्हें फुकरे 3 को साइन करने से मना कर दिया था।


चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब