अगर आप अपने नेल्स को एक पॉप लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में ऑरेंज कलर को चुन सकती हैं। यह एक बेहद ही ब्राइट कलर है, जो आपके नेल्स के लुक को एकदम से स्टाइलिश व ब्राइटनिंग बनाता है। इतना ही नहीं, आप ऑरेंज नेल पेंट के साथ अन्य नेल पेंट कलर्स को मिक्स करके कई खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन्स भी तैयार कर सकती हैं।

ऑरेंज और ब्लैक नेल आर्ट

ब्लैक एक ऐसा कलर है, जो किसी भी अन्य कलर के साथ अच्छा लगता है। ऐसे में आप ऑरेंज के साथ ब्लैक नेल पेंट की मदद से बेहद ब्यूटीफुल नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक नेल पेंट की मदद से अलग-अलग डिजाइन जैसे हार्ट या स्ट्राइप्स आदि बना सकती हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कई नेल आर्ट डिजाइन्स डिफरेंट नेल्स पर बनाएं। आखिरी में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट डिजाइन को सिक्योर करें।

हाफ एंड हाफ नेल आर्ट

यह नेल आर्ट डिजाइन वह महिलाएं बना सकती हैं, जिन्हें अमूमन तरह-तरह के डिजाइन्स बनाने में समस्या होती है। इसके लिए आप नेल्स पर ऑरेंज के साथ-साथ एक दूसरा कॉम्पलीमेंटरी कलर लें। आप इसे हाफ एंड हाफ लुक में अपने नेल्स पर लगाएं। यह एक सिंपल डिजाइन है, लेकिन फिर भी आपके नेल्स को यूनिक बनाता है।

ऑरेंज ग्लिटर नेल आर्ट

अगर आप पार्टी के लिए नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं, लेकिन फिर भी नेल्स को एक सटल तरीके से सजाना चाहती हैं तो आप ग्लिटर की मदद ले सकती हैं। यह एक आसान नेल आर्ट है, जिसे कोई भी महिला बेहद आसानी से बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कोट लगाएं। इसके बाद, आप किसी एक नेल्स पर गोल्डन ग्लिटर नेल पेंट अप्लाई करें। यह आपके नेल्स को अधिक शाइनी बनाने में मदद करेगा।

ऑरेंज फ्रेंच नेल आर्ट

अगर आप एक यूनिक तरीके से ऑरेंज नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में फ्रेंच मेनीक्योर भी किया जा सकता है। आमतौर पर महिलाएं फ्रेंच मेनीक्योर के दौरान केवल कुछ कलर्स का ही यूज करती हैं। लेकिन आप नेल्स पर ट्रांसपेरेंट बेस कोट लगाने के बाद टिप पर ऑरेंज नेल पेंट को यूज कर सकती हैं। यह आपके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक देगा। 

ऑरेंज पोल्का डॉट नेल आर्ट

पोल्का डॉट एक ऐसा डिजाइन है, जो हमेशा से ही काफी पसंद किया जाता रहा है। आप भी नेल आर्ट बनाते समय ऑरेंज पोल्का डॉट डिजाइन बनाने पर विचार कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कलर लगाएं। लेकिन एक या दो नेल्स पर  व्हाइट नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप उन नेल्स पर ऑरेंज कलर से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। यह देखने में एकदम रिफ्रेशिंग लुक देता है।