• मेष :- स्त्री-वर्ग से तनाव व क्लेश, अशांति, मनोवृत्ति फलप्रद होगी तथा कार्यहानि अवश्य ही होगी।
  • वृष :- मानसिक उद्विघ्नता, स्वास्थ्य नरम रहे, विरोधियों की परेशानी से आप अवश्य बचकर चलें।
  • मिथुन :- विरोधी परेशान करेंगे, आकस्मिक घटना से अशांति, मानसिक विभ्रम व तनाव अवश्य बनेगी।
  • कर्क :- अधिकारियों के तनाव से बचिये, दैनिक-व्यवसाय गति उत्तम ही बनेगी, समय का ध्यान अवश्य रखें।
  • सिंह :- मानसिक बेचैनी, मित्रों से धोखा, अनायास विभ्रम क्लेशप्रद बन जायेगा, कष्ट होगा।
  • कन्या :- विभ्रम, मानसिक अशांति, धन हानि तथा असमंजस की स्थिति अवश्य ही बन जायेगी।
  • तुला :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, व्यवसायिक उन्नति सफल होगी, कार्यगति में विशेष सुधार होगा।
  • वृश्चिक :- अग्नि व चोट आदि का भय होगा, सतर्कता से कार्य करें, लाभ अवश्य ही हो जायेगा।
  • धनु :- विरोधी तत्व परेशान करें, अनायास बाधा, शरीर से कष्ट, मानसिक वेदना व कष्ट होगा।
  • मकर :- परिश्रम करने पर भी सफलता दिखायी न देवे तथा अनायास विभ्रम, रुके कार्य बन जायेंगे।
  • कुम्भ :- तनाव, क्लेश व अशांति, लोगों से मेल-मिलाप होगा, रुके कार्य बन जायेंगे।
  • मीन :- सतर्कता से कार्य करें, अधिकारियों का समर्थन मिले, कार्यगति में अनुकूलता बन जायेगी।