भारतीय-अमेरिकी कलाकार 'चंद्रिका टंडन' ने 'त्रिवेणी' एल्बम के लिए जीता पहला Grammy Award
Grammy Awards 2025: भारतीय-अमेरिकी कलाकार चंद्रिका टंडन ने अपने एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी जीता। उन्होंने पहले भी ग्रैमीज में नॉमिनेशन हासिल किया था, लेकिन ये पहली बार है जब वह ट्रॉफी घर ले जाएंगी। अपने पार्टनर्स, दक्षिण अफ़्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट एरु मात्सुमोतो के साथ, चंद्रिका ने यह अवॉर्ड हासिल किया। चंद्रिका पूर्व पेप्सिको सीईओ इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं।
इंडियन ट्रेडिशनल अटायर में पहुंचीं चंद्रिका
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2 फरवरी को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया। चंद्रिका टंडन यहां इंडियन ट्रेडिशनल अटायर पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने खूबसूरत रेशमी सलवार सूट पहना था और अपने लुक को उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस के साथ कम्पलीट किया था। वह भारतीय मूल की उन कुछ कलाकारों में से एक थीं, जिन्हें अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था।
ग्रैमी जीतने के बाद चंद्रिका ने क्या कहा?
चंद्रिका टंडन के बारे में बात की जाए तो संगीतकार का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ। अवॉर्ड जीतने के बाद रिकॉर्डिंग अकादमी के साथ बैकस्टेज बात करते हुए चंद्रिका टंडन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- "यह अद्भुत लगता है।" उन्होंने कहा, "मेरे साथ और भी बेहतरीन और अद्भुत म्यूजिशियन नॉमिनेटे थे। हमारे लिए, इसे जीतना बहुत ही यादगार अवसर है।"
अन्य भारतीय मूल के नॉमिनीज पर जीत
बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में, रिकी केज की ब्रेक ऑफ डॉन, रयुची सकामोटो की ओपस, अनुष्का शंकर की चैप्टर II: हाउ डार्क इट इज़ बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया की वॉरियर्स ऑफ लाइट को भी नामांकित किया गया था। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए चंद्रिका टंडन ने त्रिवेणी के लिए अवॉर्ड हासिल किया।


बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल
संसद में बृजमोहन अग्रवाल का 'धमाका...केंद्र के सामने पेश की विकास रिपोर्ट...जानें छत्तीसगढ़ के लिए क्या कहा?