अफगानिस्तान से मैच जीत कर,महाकाल नंदी हॉल से भस्म आरती के दिव्य दर्शन करते भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। देश भर से बड़ी संख्या में महाकाल के भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को इंदौर में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच के मैच में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद भारतीय टीम के चार खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे। रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने नंदी हाल में से भगवान महाकाल की आरती देख आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती को निहारा और बाबा का आशीर्वाद लिया। चारों सदस्य टीम भारत की जीत के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए।
‘आरती देख धन्य हो गए’
सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने आ जाता हूं, मुझे यहां आकर अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है। जबकि बाबा महाकाल के पहली बार दर्शन करने आए खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था, लेकिन आज पहली बार इस आरती में शामिल होने और इसके दिव्य दर्शन करने का मौका मिला। अन्य खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के इन दर्शनों का लाभ लेकर प्रसन्न नजर आए।


‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ
मासिक धर्म के दौरान छुट्टी का प्रावधान, नेपाल सरकार ला रही नया कानून