सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
UP Politics Controversy: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अखिलेश सहारनपुर के एयरपोर्ट पर एक युवक का हांथ पकड़कर किनारे पर ले जाते हैं और उससे कुछ गुफ्तगू करते हैं. अब इस वीडियो में बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सब पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या ‘सीक्रेट मीटिंग’ हुई? फिलहाल सामने आए इस वीडियो को विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है.
दरअसल, रविवार को अखिलेश यादव सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वहां से खाली होने के बाद वो सीधे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे. सरसावा एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसे अखिलेश यादव ने किनारे पर ले जाकर कुछ समय तक बातचीत की. अखिलेश ने जिससे बात की वह कोई और नहीं बल्कि बसपा का पूर्व विधायक है. इसके बाद भाजपा में रहा, जहां सहारनपुर देहात सीट से 2017 में चुनाव लड़ा. लेकिन 2022 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया. अब वे देवबंद विधानसभा से चुनावी तैयारी करने में जुटे हैं.सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
2027 विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी की संभावना
इसी बीच हाल ही में उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव से हुई. अखिलेश के साथ हुई इस पर्सनल बातचीत के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई बड़ी जिम्मेदारी या टिकट मिल सकता है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीति के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
पत्नी भी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कार्यकर्ताओं से लेकर शुभचिंतकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर क्या बातचीत हुई. बता दें, सपा नेता मनोज चौधरी देवबंद विधानसभा क्षेत्र से काफी एक्टिव हैं और अभी से मेहनत करने में जुटे हैं. पहली बार मनोज देवबंद से ही बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उनकी पत्नी भी बसपा से ही जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं. मायने चाहे जो भी रहे हैं कि राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मच गई है.


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम