वोट चोरी और खुली बहस पर पीएम मोदी को खरगे की चुनौती
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा दी गई खुली बहस की चुनौती से ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। खड़गे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
वोट चोरी और चुनाव आयोग पर सवाल
खड़गे ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 को लेकर बार-बार अपने फैसले बदले हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की मांग और दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई 'वोट बचाओ रैली' का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इससे सत्ता पक्ष में बौखलाहट है। गृह मंत्री अमित शाह के 'तीन करोड़ घुसपैठियों' वाले बयान पर तंज कसते हुए खड़गे ने पूछा कि इतने वर्षों तक पद पर रहने के बावजूद वे घुसपैठ रोकने में विफल क्यों रहे।
खुली बहस की चुनौती और राजनीतिक घमासान
विवाद की शुरुआत गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उस वक्तव्य से हुई थी, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें किसी भी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी। राहुल गांधी ने मीडिया और देश के युवाओं की मौजूदगी में बहस करने का सुझाव दिया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को निर्णायक (जज) बनाने की बात कही गई। कांग्रेस का कहना है कि चुनौती दिए जाने के बाद भी प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में देशभक्ति और बलिदान की कहानी, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी
सागर के बीना में देर रात बवाल, घर और लॉज को बनाया निशाना; जमकर फेंके ईंट-पत्थर
VK में मचा घमासान, आज सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे विजय; अनुशासन पर दे सकते हैं सख्त हिदायत
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषी ठहराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ठोस सबूतों पर दिया जोर
रक्षा मंत्री हेगसेथ को राहत मिलने पर ट्रंप का बयान, थॉमस को बताया 'लूजर'
ख्वाजा के खुलासे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हलचल, सैंडपेपर कांड में दो खिलाड़ियों की भूमिका पर उठाए सवाल
दिवाली के बाद आम लोगों को महंगाई का झटका, एचयूएल ने महंगे किए डिटर्जेंट और साबुन
गुरुग्राम में 21 नवंबर को नहीं गूंजेगा ए.आर. रहमान का संगीत, अगले साल होगी नई तारीख की घोषणा
असम में सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे