भारतीय घरों में रसोई की काफी अहमियत होती है। हर भारतीय नारी अपने घर की रसोई को हमेशा चमचमाता रखना चाहती है। पर, लाख कोशिशों के बाद भी रसोई के बर्तन चिपचिपे हो जाते हैं। कई बर्तन ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल भी काफी होता है। इनमे शामिल है चाय का बर्तन। भारतीय घरों में सबसे ज्यादा चाय बनती है। बार-बार इसका इस्तेमाल करने से इसके नीचे का हिस्सा जल जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो बर्तन के अंदर अजीब सी गंदगी जम जाती है, जिसे रगड़ने के बाद भी साफ नहीं किया जा सकता।

अगर आप भी इस तरह सी समस्या से जूझ रहीं हैं,आज की खबर में हम आपको चाय के बर्तन को आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको अपने हाथ भी खराब नहीं करने पड़ेंगे। तो आइए देर ना करते हुए आपको इसके कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं। 

करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वैसे तो खाने में किया जाता है, पर आप इसे चाय का बर्तन साफ करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ सोडा डालकर पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे डिशवॉशर और पानी से साफ कर लें। इससे बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।

बर्तन पर रगड़े नींबू
चाय के गंदे बर्तन पर अगर आप नींबू रगड़ेंगे तो इससे बर्तन जल्दी साफ होता है। अगर आप भी ये टिप अपनाना चाहते हैं तो आधा नींबू काट कर जले हुए बर्तन पर रगड़े। अब इसमें गर्म पानी डालकर छोड़ दें। इससे बर्तन का कालापन दूर हो जाएगा। 

सिरके का करें इस्तेमाल
चाय के जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप उसमें सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही देर में आपका बर्तन साफ हो जाएगा। 

नमक से करें साफ
अगर चाय या दूध का बर्तन जल गया है तो उसमें 2 चम्मच नमक डालें और फिर पैन को पानी से भरकर लिक्विड डिशवॉशर सोप डालकर हल्का गरम कर लें। अब एक घंटे इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद चम्मच से घिस लें। इसके बाद आपको जूने से बर्तन साफ करना पड़ेगा। बस इसके बाद आपका बर्तन साफ है।