भोपाल । भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस की हाथ से जोड़ो हाथ अभियान की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पोस्टर से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की तस्वीर गायब है। पोस्टर पर गोविंद सिंह की फोटो नहीं लगाई है। जिस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि गोविंद सिंह को श्वष्ठ का नोटिस मिलने के कारण पोस्टर से फोटो गायब कर दिया गया।
बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि ये कैसा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के ही हाथ नहीं जोड़ रही कांग्रेस उनका फोटो गायब। क्या ईडी के नोटिस के बाद कांग्रेस उनसे दूरी बना रही है या अविश्वास प्रस्ताव की नाराजगी और राजा पटेरिया के मामले पर दी चुनौती इसका कारण है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। इसके साथ ही अब कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन और जनता में पकड़ मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है। 26 जनवरी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ोÓ अभियान की शुरुआत हुई है।