कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

एक चम्मच चॉकलेट फ्लेवर
एक कप बर्फ के टुकड़े
200 ग्राम ठंडा गाढ़ा दही
एक चुटकी नमक
8 -9 बादाम भुने हुए
2 बड़े चम्मच पानी

विधि :

- सबसे पहले बर्फ और दही को सीधे ब्लेंडर में डालें।

- अब इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं।

- इसके बाद ऊपर कोई भी चॉकलेट फ्लेवर सिरप डालें।

- अब कुछ कटे हुए भुने बादाम डालें और सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

- जरूरत मुताबिक गाढ़ापन लाने के लिए पानी डाल सकते हैं।

- अब इसे एक लंबे गिलास में निकालें और बादाम से गार्निश करें।

- तैयार है टेस्टी चॉकलेटी लस्सी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।