गुरु के प्रिडिक्शन को फेल कर शतक बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
नई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी शतक जमाएंगे, इस बात पर तो उनके गुरु को पूरा भरोसा था. उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इसे लेकर TV9 हिंदी से बातचीत में बताया भी था. यहां तक कि उन्होंने अनुमान भी लगाया था कि वैभव सूर्यवंशी कितनी जल्दी शतक लगा देंगे? लेकिन, क्या पता था कि वैभव सूर्यवंशी अपने गुरु के लगाए अनुमान से भी तेज निकलेंगे? उनके आगे गुरु का लगाया कयास भी फेल हो जाएगा. गुरु यानी कोच मनीष ओझा. वैभव जब 8 साल के थे, तभी से मनीष ओझा से क्रिकेट की कोचिंग ले रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी के शतक को लेकर गुरु का अनुमान
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के शुरू होने से पहले TV9 हिंदी ने मनीष ओझा से बात की. जब हमने उनसे पूछा कि क्या वो इस टूर्नामेंट में वैभव के बल्ले से शतक देखते हैं? तो उनका जवाब था हां. मगर सिर्फ हामी भरकर ही मनीष ओझा नहीं रुके. उन्होंने अपने भरोसेमंद शिष्य यानी वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा 100 रन क्या, वो 100 से ज्यादा भी बनाएंगे. और, जिस मैच में वो ऐसा करेंगे, उसमें 12 से 13 ओवर तक ये काम कर देंगे.
इंडिया की जर्सी में पहला T20 खेलते हुए छाए वैभव
अपने गुरु और कोच मनीष ओझा की बातों को वैभव सूर्यवंशी ने जैसे सुन ही लिया था, तभी तो उन्होंने बिना इंतजार कराए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले ही मैच में शतक जड़ दिया. और, सिर्फ शतक जड़ा नहीं बल्कि अपने कोच की कही कुछ बातों को सच कर दिखाया तो कुछ मामले में उनके लगाए अनुमान भी फेल कर दिए.
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ खेले पहले मैच में 15 छक्के और 11 चौके के साथ 42 गेंदों पर 144 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपना शतक 32 गेंदों में पूरा किया था. किसी भी लेवल पर इंडिया की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी का ये ना सिर्फ पहला T20 मैच था. बल्कि, उसमें लगाया पहला शतक भी था. सीधे शब्दों में कहें तो उन्होंने नीली जर्सी में अपनी डेब्यू T20 इनिंग में ही शतक जड़ा था.
वैभव सूर्यवंशी ने गुरु के लगाए अनुमान को किया फेल
अब ऐसा कर वैभव सूर्यवंशी ने अपने गुरु यानी मनीष ओझा की किन बातों को सच और किस अनुमान को गलत साबित किया, आइए जानते हैं? कोच मनीष ओझा ने जो कहा कि वैभव 100 नहीं 100 से ज्यादा रन मारेंगे, वो बात तो 16 आने सही साबित हुई. लेकिन, 12 से 13 ओवर में वैभव के शतक लगाने को लेकर लगाया उनका अनुमान फेल हो गया. क्योंकि, वैभव सूर्यवंशी गुरु के लगाए अनुमान से भी तेज निकले. उन्होंने 10वें ओवर में ही अपना शतक पूरा कर लिया था.


छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल
संसद में बृजमोहन अग्रवाल का 'धमाका...केंद्र के सामने पेश की विकास रिपोर्ट...जानें छत्तीसगढ़ के लिए क्या कहा?
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार की जबरदस्त रफ्तार, किसानों में बढ़ा उत्साह
छत्तीसगढ़ में नई भूमि गाइडलाइन दरों पर बड़ा बदलाव, कई प्रावधान वापस
इंडिगो के निवेशकों के लिए बुरी खबर, DGCA के फैसले से 14 हजार करोड़ का नुकसान