सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
रायपुर : सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा की ओर से आज जयस्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया।
नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जयस्तंभ चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने रुचि के साथ नुक्कड़ नाटक देखा और विद्यार्थियों की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


30 दिसंबर तक संभलकर निकलें! राजनांदगांव ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की नो एंट्री, ये होंगे वैकल्पिक रास्ते
IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, रचिन और कॉनवे को मौका; तीन खिलाड़ियों की छुट्टी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में देशभक्ति और बलिदान की कहानी, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी
सागर के बीना में देर रात बवाल, घर और लॉज को बनाया निशाना; जमकर फेंके ईंट-पत्थर
VK में मचा घमासान, आज सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे विजय; अनुशासन पर दे सकते हैं सख्त हिदायत
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषी ठहराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ठोस सबूतों पर दिया जोर
रक्षा मंत्री हेगसेथ को राहत मिलने पर ट्रंप का बयान, थॉमस को बताया 'लूजर'
ख्वाजा के खुलासे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हलचल, सैंडपेपर कांड में दो खिलाड़ियों की भूमिका पर उठाए सवाल
दिवाली के बाद आम लोगों को महंगाई का झटका, एचयूएल ने महंगे किए डिटर्जेंट और साबुन