तापी | गुजरात चुनाव में सियासी गदर तेज हो गया है| भाजपा ने पीएम मोदी, केन्द्रीय अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गजों को मैदान में उताकर कारपेट बॉम्बिंग का आगाज कर दिया है| कहीं पीएम मोदी तो कहीं अमित शाह विपक्ष दलों पर बरस रहे हैं| गुजरात चुनाव में भले ही त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही हो, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है| इसीलिए पीएम मोदी से लेकर भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस पर सीधे निशाना साध रहे हैं| आज पीएम मोदी ने वेरावल, धोराजी और बोटाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| वहीं दक्षिण गुजरात में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस पर बरसे| तापी जिले के निझर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर प्रहार किया और कहा कि ‘कांग्रेस का काम बोलता है’ नारे के साथ कांग्रेस प्रचार कर रही है| लेकिन कांग्रेस के काम का उसके पास कोई हिसाब नहीं है, इसलिए राहुल गांधी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए नहीं आ रहे| जबकि भाजपा ने गुजरात में प्रत्येक क्षेत्र का विकास करने का फैसला किया है| खासकर पीएम मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया है| इसके बावजूद कांग्रेस काले बोर्ड लगाती है कि ‘कांग्रेस का काम बोलता है’| कांग्रेस पहले यह तो बताए कि वह गुजरात में 1990 से सत्ता में नहीं है तो उसने कौन से काम किए हैं? फर्जी काम बताकर कांग्रेस को शर्म नहीं आती कि उसके शासन में आदिवासी इलाकों में बिजली नहीं थी| केवल 4-5 घंटे बिजली मिलती थी| पीएम मोदी ने गुजरात के प्रत्येक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल की है| उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस दौरान कांग्रेस ने कभी आदिवासी को राष्ट्रपति बनने का अवसर नहीं दिया| पीएम मोदी ने द्रौपदी मर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज को गौरव दिलाया है| नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा विश्व विद्यालय और गोधरा में गोविंद गुरु विश्व विद्यालय बनाया है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश में आदिवासी विकास के लिए कोई बजट नहीं था| जबकि हमारे संविधान में आदिवासियों के लिए एक प्रावधान किया गया था और उसके मुताबिक बजट आवंटन करना था| लेकिन कांग्रेस आदिवासियों के बजट आवंटित नहीं करती थी| जबकि 2004 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी आबादी जितने रुपए आदिवासियों के लिए खर्च करने की बात कही थी| कांग्रेस की विकास की बात करती है| कांग्रेस शासन के दौरान एक हजार करोड़ का बजट आदिवासियों के लिए और आज 1 लाख करोड़ का बजट है| आज वनबंधु कल्याण योजना के तहत 7 लाख परिवारों की आय दोगुनी हो गई है| अमित शाह ने कहा कि निझर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. गामित की जीत तय है और यहां कमल खिलने वाला है| राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा की विकास यात्रा आगे बढी है|