ऋषभ पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, दो अलग जूतों के साथ दिखा अनोखा अंदाज
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ऋषभ पंत की टीम इंडिया में फिर से वापसी हुई है. इससे पहले वो पैर की इंजरी को लेकर बाहर थे. टीम में वापसी के बाद ऋषभ पंत जब अपनी पहली इनिंग खेलने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर उतरे तो दो डिजाइन के जूते पहने नजर आए. दोनों पैरों में अलग-अलग डिजाइन के जूते वाली ऋषभ पंत की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छा चुकी है. दो डिजाइन के जूते पहनकर छाए पंत ने ईडन गार्डन्स पर अपनी पहली इनिंग के दौरान वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा.
ऋषभ पंत का जूता बना चर्चा का विषय
शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे. उनके मैदान पर उतरते ही उनका जूता चर्चा का विषय बन गया. ऋषभ पंत का एक जूता आगे से काले रंग का था. वहीं दूसरे जूते में ऐसा नहीं था. वो सफेद ही था. पंत ने काले रंग का जूता अपने उसी पैर पहन रखा था, जिसकी इंजरी से उबरकर वो लौटे थे. हो सकता है वो जूता पंत के उस पैर को ही ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
दो डिजाइन के जूते में बनाया भारतीय रिकॉर्ड
दो डिजाइन के जूते पहनकर ईडन गार्डन्स पर खेलने उतरने वाले ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. ऋषभ पंत ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 24 गेंदों का सामना कर 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसी इनिंग के दौरान ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़कर भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
पंत ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा
ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का कायम किया जो रिकॉर्ड तोड़ा है, वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का है. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में 90 छक्के लगाए थे. ऋषभ पंत भी कोलकाता टेस्ट से पहले तक 90 छक्कों के साथ सहवाग की बराबरी पर थे. ऐसे में ईडन गार्डन्स पर अपनी इनिंग का पहला छक्का लगाते ही पंत ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनके नाम अब कुल 92 छक्के टेस्ट में दर्ज हैं, जो कि एक नया भारतीय रिकॉर्ड है.


बड़ी खबर: CM साय ने की मप्र विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, क्या दोनों राज्यों के बीच होगी नई पहल?
बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल