भोपाल ।   राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार (मिंटो हाल) में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2021 के विश्लेषण और भावी रणनीति पर मंथन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कुछ देर पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इस कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज शिक्षकों से संवाद कर आगामी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की रणनीति और वांछित परिणामों पर चर्चा कर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित हैं।