बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
रायपुर : बस्तर जिले में विगत दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न संस्थाएं और संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों और बंगाली समाज मैत्री संघ, जगदलपुर ने मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 2 लाख 22 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से 2 लाख 1 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। इस सहायता राशि का चेक बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा। इस अवसर पर बैंक के सीईओ के.एस. ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ एस.ए. रजा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आर.के. सूर्यवंशी, सचिव आशीष बराल सहित बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी तरह जगदलपुर की बंगाली समाज की संस्था मैत्री संघ ने भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 21 हजार रुपए का योगदान दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम सहायता राशि का चेक कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा। इस दौरान मैत्री संघ के अध्यक्ष दीपक घोष, महासचिव सुनील साहा, कोषाध्यक्ष देवाशीष चौधरी, संयुक्त सचिव देवव्रत बराल और वरिष्ठ सदस्य अशोक रंजन मुखर्जी उपस्थित थे। महासचिव सुनील साहा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें सहायता उपलब्ध कराना सामाजिक और नैतिक दायित्व है। संस्था जनहित और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में सदैव तत्पर रही है।


किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी
सागर के बीना में देर रात बवाल, घर और लॉज को बनाया निशाना; जमकर फेंके ईंट-पत्थर
VK में मचा घमासान, आज सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे विजय; अनुशासन पर दे सकते हैं सख्त हिदायत
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषी ठहराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ठोस सबूतों पर दिया जोर
रक्षा मंत्री हेगसेथ को राहत मिलने पर ट्रंप का बयान, थॉमस को बताया 'लूजर'
ख्वाजा के खुलासे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हलचल, सैंडपेपर कांड में दो खिलाड़ियों की भूमिका पर उठाए सवाल
दिवाली के बाद आम लोगों को महंगाई का झटका, एचयूएल ने महंगे किए डिटर्जेंट और साबुन
गुरुग्राम में 21 नवंबर को नहीं गूंजेगा ए.आर. रहमान का संगीत, अगले साल होगी नई तारीख की घोषणा
असम में सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे
अब AI से लैस होंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी, 1.5 लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण