टाटा स्टील को देश में चल रही 22 वंदे भारत ट्रेनों की सिटिंग सिस्टम को बदलने का 145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। देश में चलने वाली सभी वंदे भारत ट्रनों में 16 कोच लगे होते हैं। देश में स्टील से लेकर नमक तक बनाने के कारोबार से जुड़े टाटा ग्रुप ने साल 2030 तक दुनिया भर के स्टील उद्योग में टॉप 5 तकनीकी फर्म के रूप में अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य रखा है।देश की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में अग्रणी टाटा ग्रुप साल 2026 तक रिसर्ज और डेवलमेंट मद में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। ग्रुप के एक वरीय अधिकारी के अनुसार सितंबर 2022 से टाटा ग्रुप देश में चलने वाली प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत में सफर के अनुभव में एक नया आयाम जोड़ने वाली है। दरअसल, टाटा ग्रुप वंदे भारत ट्रेनों को अत्याधुनिक सीटिंग सिस्टम से लैस करने जा रही है। पूर्ण रूप से भारत में बनी ये सीटें 180 डिग्री तक घूम सकेंगी। ऐसे में पहली बार देश में ट्रेन यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने पर विमान यात्रा जैसा अनुभव मिल पाएगा।