भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने किया कमाल, बिना दौड़े 94 रन और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ौदा ने सर्विसेज़ को 13 रनों से हरा दिया | बड़ौदा की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर अमित पस्सी, जिन्होंने 55 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. गजब की बात ये है कि ये अमित पस्सी का पहला टी20 मैच था और अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने वो कर दिखाया जो आजतक किसी इंडियन ने नहीं किया है. डेब्यू मैच में ही अमित पस्सी ने सिर्फ 44 गेंदों में शतक ठोका और 55 गेंदों में 114 रन बनाए |
अमित पस्सी का धमाका
बड़ौदा ने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए. शाश्वत रावत 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अमित पस्सी ने क्रीज पर आते ही धुआंधार बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने विकेट के सामने और ऑफ साइड के स्क्वायर एरिया में चाबुक स्ट्रोक खेले. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 छक्के और 10 चौके मारे. अपने 9वें छक्के पर अमित पस्सी ने अपना शतक पूरा किया. अमित पस्सी ने 94 रन बिना दौड़े ही बना दिए. अमित पस्सी ने अपनी पारी से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. वो टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बिलाल आसिफ की बराबरी पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 2015 में अपने डेब्यू पर 114 रनों की पारी ही खेली थी. वहीं टी20 डेब्यू में इतनी बड़ी पारी खेलने वाले पस्सी पहले इंडियन हैं |
अमित पस्सी हैं बड़ौदा के टैलेंटेड क्रिकेटर
अमित पस्सी का जन्म 27 अगस्त , 1999 को हुआ था. ये खिलाड़ी बड़ौदा क्रिकेट में लंबे समय से सक्रिय है लेकिन उन्हें मौका अब जाकर मिला. बड़ौदा प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 100 ही रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया. वो जितेश शर्मा के विकल्प के तौर पर चुने गए. जितेश शर्मा जैसे ही साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए, वहां पस्सी को मौका मिला और अब इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर अपना नाम बना लिया है |


सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
सरकार आपके द्वार’ से गांव तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेमरा के सेवा सेतु शिविर में एक ही स्थान पर मिला योजनाओं का लाभ