इंदौर में कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, पुलिस ने पानी की बौछार चलाकर खाली कराया परिसर
इंदौर | इंदौर में लगातार बढ़ते अपराध, नशाखोरी और शहर की अव्यवस्थित प्लानिंग को लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का प्रयोग
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया, तो उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा और कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं।
अपराध और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा
इंदौर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह प्रदर्शन शहर में बेलगाम होते अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है और आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। नेताओं का कहना था कि सरकार का जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
मेट्रो प्रोजेक्ट और तोड़फोड़ पर सवाल
कांग्रेस नेताओं ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और मेट्रो प्रोजेक्ट की प्लानिंग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अनियोजित तरीके से चल रहे मेट्रो के काम ने पूरे शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। इसके अलावा जगह-जगह हो रही तोड़फोड़ से लोग परेशान हैं और शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ
मासिक धर्म के दौरान छुट्टी का प्रावधान, नेपाल सरकार ला रही नया कानून