लंबे समय से चल रहे मामले में आया फैसला, तरुण तेजपाल पर हाईकोर्ट सख्त
पंजिम (गोवा)। तहलका मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में निचली अदालत (सेशंस कोर्ट) के बरी करने के फैसले को पलटते हुए तेजपाल को दोषी ठहराया है। यह फैसला न्यायमूर्ति अमित जामदार और न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोखले की खंडपीठ ने सुनाया।
निचली अदालत के बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा
गोवा की सेशंस कोर्ट ने वर्ष 2021 में सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया और 30 जुलाई 2026 को अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे 6 अगस्त को सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया गया।
13 साल पुराना है ग्रैंड हयात लिफ्ट यौन उत्पीड़न मामला
यह पूरा मामला नवंबर 2013 का है, जब गोवा के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित 'थिंक फेस्ट' कार्यक्रम के दौरान तहलका की ही एक महिला सहकर्मी ने तेजपाल पर लिफ्ट के भीतर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद तेजपाल को पद छोड़ना पड़ा था और गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोर्ट जल्द ही सजा के बिंदु पर सुनवाई कर फैसला सुनाएगी।


80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली, रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा
पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी का पहला सवाल आया सामने, NSA डोभाल ने किया खुलासा
महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी का विपक्ष को संदेश, ‘आप क्रेडिट ले लें, लेकिन महिलाओं को हक मिले’
RSS कार्यालय केशवकुंज में आजादी का जश्न, कृष्ण गोपाल ने तिरंगा फहराकर दिया संदेश
किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर कथित लापरवाही, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर दिखाई स्थिति
लैंडस्लाइड और बाढ़ से अरुणाचल में बिगड़े हालात, चार लोगों की मौत; सेना के जवान लापता
CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले- स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने 1000 डॉक्टर होंगे भर्ती
'कुलदीप को चाहिए गिल का हाथ', मोहम्मद कैफ ने कप्तान को क्यों दी सलाह?
एक्सप्रेसवे पर हादसे ने छीनी चार जिंदगियां, खाटू श्याम जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई
मिराज की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश 426 पर ऑलआउट