भाबीजी घर पर हैं ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ऐक्टर विभु राघवे के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए फंड जुटा रही हैं। उन्होंने विभु के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट की। साथ ही डिटेल भी दी कि कैसे उनकी मदद की जा सकती है। विभु को कोलन कैंसर है और यह लास्ट स्टेज पर है। बीती फरवरी उन्होंने हॉस्पिटल से वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी। विभु अपनी बीमारी के बारे में बताते-बताते रो पड़े थे। विभु निशा और उनके कजन्स में ऐक्टिंग कर चुके हैं। उन्हें अपने इंडस्ट्री के दोस्तों का काफी सपोर्ट मिल रहा है।

सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मेरे प्यारे विभु हैपी बर्थडे। इनकी मुस्कान बहुत ब्राइट है और हमारी जिंदगियों में इनकी जगह काफी सुकून देने वाली है। वैभव कुमार सिंह राघवे विभु के नाम से भी जाने जाते हैं, इनको रेयर और तेजी से फैलने वाला कोलन कैंसर है जो कि लास्ट स्टेज पर है. उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। उनकी पॉजिटिविटी और साहस मेरे लिए प्रेरणा देने वाला है। उनको बेस्ट ट्रीटमेंट मिले इसके लिए हम जो कर सकते हैं कर रहे हैं। हम फंड भी जुटा रहे हैं, आप भी उनकी मदद कर सकते हैं। सौम्या ने साथ में लिंक भी दिया है।