IPS अनुराग सुजानिया ने क्यों दिया इस्तीफा? परिवार के साथ दिल्ली जाने की अटकलें तेज
भोपाल। सागर में हुए शराबकांड के बाद पद से हटाए गए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया का इस्तीफा पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग को भेज दिया गया है। इस्तीफा सौंपने की खबर सामने आने के बाद सुजानिया ने एसीएस होम संजय कुमार शुक्ला से मुलाकात कर अपने निर्णय के कारणों से उन्हें अवगत कराया। अब इस्तीफे की फाइल राज्य सरकार के पास अंतिम निर्णय के लिए भेजी जाएगी।
एसीएस होम से मुलाकात और व्यक्तिगत कारणों का हवाला
अनुराग सुजानिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) संजय कुमार शुक्ला से मुलाकात के दौरान इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों को वजह बताया है। सूत्रों के अनुसार, नौकरी छोड़ने के बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं, हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मूल रूप से राजस्थान के निवासी और पुलिस महकमे में एक काबिल अफसर माने जाने वाले सुजानिया के अचानक इस कदम से प्रशासनिक और पुलिस हलकों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बंडा शराबकांड और प्रशासनिक कार्रवाई की पृष्ठभूमि
सितंबर महीने में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुए भीषण शराबकांड में 35 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद तत्कालीन एसपी सुजानिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद हाल ही में हुए देवास शराबकांड के घटनाक्रम के बाद शासन ने देवास और सागर दोनों जिलों के कलेक्टर व एसपी को हटा दिया था। सागर एसपी के पद से हटाकर सुजानिया को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल अटैच किया गया था। इस कार्रवाई के ठीक एक सप्ताह के भीतर उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे को फील्ड से हटाए जाने के प्रशासनिक एक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।


एनवीडिया CEO हुआंग की दौलत में दो दिन में 1.5 लाख करोड़ की कमी, टॉप-10 से हुए बाहर
MP के 9 और CG के 3 शहरों की चमकेगी किस्मत, राष्ट्रपति आज स्वच्छता पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित
के.एम. शाजी के बयान ने खींचा सबका ध्यान, नेतन्याहू के इस्तीफे से जोड़ा केरलम यूथ लीग को
30 दिसंबर तक संभलकर निकलें! राजनांदगांव ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की नो एंट्री, ये होंगे वैकल्पिक रास्ते
IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, रचिन और कॉनवे को मौका; तीन खिलाड़ियों की छुट्टी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में देशभक्ति और बलिदान की कहानी, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
किसानों पर टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें, जनार्दन मिश्रा बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं, मांगता हूं माफी
सागर के बीना में देर रात बवाल, घर और लॉज को बनाया निशाना; जमकर फेंके ईंट-पत्थर
VK में मचा घमासान, आज सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे विजय; अनुशासन पर दे सकते हैं सख्त हिदायत
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषी ठहराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ठोस सबूतों पर दिया जोर