महिला आरक्षण बिल पर एमपी की महिलाओं ने जताया आभार राज्य सरकार के साथ ही तरक्की के लिए अब केंद्र का भी मिला साथ
महिलाओं को राजनीति में बेझिझक आने का मिलेगा मौका, महिलाओं के विकास का रास्ता होगा और भी सुदृढ़, महिला आरक्षण बिल पास होने से मध्यप्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार की महिला हितकारी योजनाओं के बाद केंद्र सरकार द्वारा वर्षों से लंबित महिला आरक्षण बिल पास करने से महिलाओं की तरक्की का मार्ग अधिक प्रशस्त हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू की गई लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजनाएं महिलाओं का आर्थिक संबल बनी है। महिला आरक्षण बिल को लेकर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। अधिकांश महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार के साथ ही अब आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार का भी साथ मिल गया है।
क्या कहती हैं मध्य प्रदेश की महिलाएं
खंडवा निवासी मधुरानी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य है, मधु बताती है कि आरक्षण मिलने से महिलाएं अब सत्ता और शासन में भी अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगी, जिससे महिलाओँ से जुड़ी योजनाओं को और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा। वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली सुमन का कहना है कि लाडली बहना से उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। अब केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। जो महिलाएं चुनाव जीत कर सदन में पहुंचेंगी, वे निश्चित रूप से महिलाओं के हित में काम करेंगी। शहडोल जिले की रीमावति ने बताया कि उसने कुछ समय पहले अपना एक स्वयं सहायता समूह शुरू किया है, इसके लिए उन्हें राज्य सरकार से भरपूर मदद मिली। रीमावति ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि महिला आरक्षण बिल पास होने का फायदा राज्य को भी मिलेगा और यहां से महिलाएं राजनीति में आकर राज्य में महिलाओं के लिए अधिक बेहतर कार्य करने में अपना योगदान देंगी।


ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन