“टॉस से पहले विरासत का पल: सचिन ने बजाई बेल, पोर्ट्रेट ने छू लिया दिल”
लॉर्ड्स :भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का आगाज महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेल बजाकर किया। इस दौरान मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने उन्हें खास तोहफा दिया।
एमसीसी म्यूजियम में सचिन की तस्वीर का अनावरण
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मास्टर-ब्लास्टर ने एमसीसी म्यूजियम का दौरा किया। यहां उनकी पुरानी तस्वीरों का संग्रह था। सचिन ने अपनी विशेष तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद वह बेल रिंग सेरेमनी में शामिल हुए और बेल बजाकर मैच के आगाज का संदेश दिया।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।


हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना