Cold Wave: प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में पांच दिन का अवकाश घोषित..
शहडोल | शहडोल जिले में पिछले चार दिनों से भीषण ठंड के साथ शीतलहर व कोहरे का प्रकोप जारी है। जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच थम गया है। वहीं, रात होते-होते ठंड और अधिक बढ़ रही है। जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में बीते चार दिनों से कोहरे व शीतलहर से बढ़ी ठंड से तापमान पांच डिग्री से कम होने के कारण प्रभारी नर्सरी से कक्षा पांचवी तक व आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांच से 10 जनवरी तक सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम के कारण लगातार तापमान में हो रही गिरावट के कारण जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय, सीबीएसई-आईसीएसई एवं मध्यप्रदेश बोर्ड से संबद्ध शालाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में स्टाफ समय पर ही विद्यालय में उपस्थित रहेगा इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका केंद्रों में जाकर उपस्थित होकर कार्य करेंगी और मंगलवार को हितग्राहियों को टेक होम राशन वितरण करेंगी।


आदिवासी इलाकों में कथा वाचन के जरिए पहुंच बनाने की कोशिश, कांग्रेस की नई रणनीति
टीमों की बढ़ीं मुश्किलें, स्टार्क और हेजलवुड की उपलब्धता पर सवाल
CBI की सख्ती: अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी सवाल-जवाब
रामगोपाल वर्मा बोले- ये फिल्म कुछ लोगों के लिए सबक
‘चमड़े उधेड़े जाएंगे’ बयान पर बवाल, सियासत में तेज हुई जुबानी जंग
उत्तराखंड सरकार में सत्ता और संगठन के समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में 5 नए मंत्री
ईरान संकट से ऊर्जा बाजार हिला, कच्चा तेल $150 पार
नारी प्रतिभाओं को मिला मंच, शक्ति अवार्ड समारोह सम्पन्न
कांग्रेस में मंथन जारी, दिग्विजय सिंह का नाम चर्चा में