मध्यप्रदेश के स्कूलों में पढ़ाएं जाएंगे गीता , रामचरित मानस और रामायण के प्रसंग
भाेपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में गीता , रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग पढ़ाए जाएंगे। यहां विद्या भारती के सुघोष कार्यक्रम में सीएम ने रामचरित मानस, रामायण और आद्य ग्रंथोंकी आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राम के बिना यह देश जाना नहीं जाता है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। इस देश में जब सुख होता है, तो राम का नाम लिया जाता है और दुख होता है तो भी राम का नाम लिया जाता है। रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद अथवा श्रीमद्भगवद्गीता हमारे अमूल्य ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक बनाने की और मनुष्य को संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इसलिए हमारे धर्म ग्रंथों की शिक्षा भी मैं मुख्यमंत्री होने के नाते भी कह रहा हूं। हम तो शासकीय विद्यालयों में भी देंगे। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक व संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को पूर्ण भी बनायेंगे, नैतिक भी बनायेंगे। भोपाल के ओल्ड कैंपियन मैदान पर विद्या भारती द्वारा आयोजित 'सुघोष दर्शन' कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओल्ड कैंपियन मैदान पर पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन एवं कार्यक्रम ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर आयोजित किया गया। पथ संचलन ओल्ड कैंपियन स्कूल से महावीर द्वार होते हुए सुभाष स्कूल तक निकाला जावेगा। इस दौरान अरेरा कालाेनी क्षेत्र के कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
पथ संचलन के दौरान यह रास्ते बंद रहेंगे
:- रविशंकर नगर रोटरी से नेशनल अस्पताल की ओर एवं महावीर द्वार से ओल्ड केम्पियन की ओर लोक परिवहन बन्द रहेंगे।
:- महावीर द्वार से 10 नंबर की ओर जाने वाले वाहन मानसरोवर तिराहा, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन, नर्मदा अस्पताल, नेशनल अस्पताल होते हुए 10नम्बर की ओर आवागमन कर सकेगें।
:- रविशंकर नगर रोटरी से नेशनल अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन राजीव गांधी चौराहा, वंदेमातरम चौराहा, 10 नम्बर होकर नेशनल अस्पताल की ओर आवागमन कर सकेंगे।
:- नूतन कालेज तिराहा से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन नूतन कालेज से बाएं मुड़कर, पारूल अस्पताल, प्रगति चौराहा, मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेंगे।


दुबई में ड्रोन अटैक से हड़कंप, एक भारतीय सहित 4 घायल
भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, पुट्ठा मिल में टनल के लिए गहरी खुदाई
विधानसभा में जंबूरी कार्यक्रम पर गरमाई बहस, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित