अब मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में नहीं होगा ऋणात्मक मूल्यांकन
भोपाल । शिक्षक पात्रता परीक्षा में अब ऋणात्मक मूल्यांकन (नेगेटिव या माइनस मार्किंग) नहीं होगा। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) आयुक्त ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को पत्र लिखकर नियमपुस्तिका में ऋणात्मक मूल्यांकन को विलोपित करने को कहा है। पत्र में लिखा है कि दिसंबर 2022 में मंडल द्वारा जारी किए गए उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षक (गायन, वादन, खेलकूद) और प्राथमिक शिक्षक (नृत्य, गायन, वादन, खेलकूद) की नियमपुस्तिका में मूल्यांकन पद्धति के अंतर्गत ऋणात्मक मूल्यांकन का प्रविधान किया था। अब नए निर्देशों के तहत सभी पदों की पात्रता परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन को विलोपित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह भर्ती स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग कर रहा है। इसके तहत उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नियमपुस्तिका जारी कर दी है। उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा-2023 के 12 से 27 जनवरी तक आनलाइन आवेदन भरे गए थे। जिसमें एक लाख 75 हजार आवेदन आए हैं। परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ