बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 20150 के पार पहुंचा
चीन के उम्मीद से अधिक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिकी ब्याज दरों में नरमी से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 225 अंक या 0.33% बढ़कर 67,744 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.18 बजे 58 अंकों की तेजी के साथ 20161 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 67,659.91 और निफ्टी 20,156.45 के स्तर पर खुला। निफ्टी इस स्तर पर पहली बार खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ खुले।


किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
वेद विद्यालय में शिक्षक की करतूत उजागर, छात्र से की मारपीट
दो साल में 25 अफसरों पर कार्रवाई, प्रशासन में मचा हड़कंप
नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बड़ी पहल, कुमनार में बना सुरक्षा कैंप
धुरंधर 2 का जलवा कायम, कमाई के मामले में रचा इतिहास
ममता और अभिषेक अलग-अलग मोर्चों पर, TMC की चुनावी तैयारी तेज
वन विभाग पर गंभीर आरोप, हिरणों की मौत के बाद किया टोटका
मधु मंटेना के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
‘पहले शेखी, अब घबराहट’, यूजर्स ने पाक नेता पर साधा निशाना