चुनाव प्रचार कर कार से गंजबासौदा लौट रहे पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र रघुवंशी की मौत
गंजबासौदा । चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा प्रत्याशी के बहनोई एवं पूर्व जनपद सदस्य की कार बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही भाजपा नेता देवेंद्र रघुवंशी की मौत हो गई। ट्रैक्टर भी टक्कर से आगे पलट गया। जबकि एक अन्य साथी मोनू समैया घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है। मृतक देवेंद्र रघुवंशी पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। वे बुधवार रात करीब 12 बजे ग्यारसपुर क्षेत्र से चुनाव प्रचार कर कार द्वारा गंजबासौदा लौट रहे थे। ग्राम डाबर ककरावदा के बीच अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार टकरा गई।
पीछे से खड़ी ट्राली में टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में सोयाबीन भरा हुआ था। जो कि ग्राम सुनेटी से बासौदा कृषि उपज मंडी के लिए लाया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक और उसमें सवार बाकी लोग रास्ते में ट्रैक्टर रोककर लघुशंका के लिए उतर गए थे। तभी तेज गति से आई कार का अगला हिस्सा अनाज से भरी ट्राली के पिछले हिस्से से टकरा गया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर भी पलट गया। कार के अगले हिस्से को काटकर देवेंद्र को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर में शोक की लहर
पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र रघुवंशी की मृत्यु की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात से ही सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। मृतक देवेंद्र का अंतिम संस्कार ग्राम जुगयाई में गमगीन माहौल में किया गया।
ट्राली में रेडियम लाइट नहीं
जिस ट्रैक्टर ट्राली से हादसा हुआ है, उसमें पीछे रेडियम लाइट नहीं लगी थी। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि यदि ट्राली में रेडियम लाइट लगी होती है और ट्राली सड़क पर भी खड़ी होती तो पीछे आ रहा है वाहन चालक को ट्राली दिख जाती जिससे हादसा टल सकता था। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 