वाहन के पलटने से गर्म राख में झुलसे ड्राइवर की हुई मौत
बिल्हा क्षेत्र के ताला खार में गर्म राख से भरा हाइवा सड़क पर पलट गया। इससे हाइवा का ड्राइवर गर्म राख के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे राख के नीचे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पांच दिन बाद उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।
इस पर पुलिस ने पीएम के बाद मामले को जांच में लिया है। हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी में रहने वाले मनीष लहरे ड्राइवर थे। वे नोवा प्लांट में हाईवा चलाते थे। ड्राइवर 22 नवंबर की दोपहर प्लांट से हाइवा में गर्म राख लेकर निकला था। बिल्हा के ताला खार के पास उनके वाहन के सामने एक युवक आ गया। उसे बचाते हुए हाइवा सड़क से उतरकर पलट गया। वाहन के पलटने से उसमें भरा गर्म राख में ड्राइवर दब गया।
आसपास के लोगों ने किसी तरह ड्राइवर को गर्म राख के नीचे से निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ड्राइवर की 27 नवंबर को मौत हो गई। तारबाहर पुलिस ने पीएम के बाद डायरी बिल्हा थाने भेज दिया। पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव